सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाग्य की कुंडली जब खुलेगी, उसी हिसाब से उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौहल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक साल से सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाने की बात कर रहे हैं।