कुल्लू जिले में 14 वर्ष की 3900 से अधिक किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। इस टीकाकरण अभियान का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें किशोरियों को वैक्सीन लगाने के अलावा उन्हें इसके फायदों की जानकारी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 16 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।