लाहौल-स्पीति पुलिस ने दावा किया है कि बीआरओ ने हिमाचल और लद्दाख की सरहद सरचू तक सड़क बहाल कर दिया है, लेकिन वाहनों को आवाजाही को बीआरओ ने हरी झंडी नहीं दी है। वहीं सोमवार को हालात का जायजा लेने सरचू गई लाहौल-स्पीति पुलिस टीम का बीआरओ ने रास्ता रोक दिया। सड़क को जगह-जगह बर्फ डालकर बंद कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस की टीम बड़ी मुश्किल से वापस लौटी है। वहीं, सड़क बंद होने को लेकर पुलिस और बीआरओ के जवान में बहसबाजी हुई।