फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने सदर विधायक पर बोला जुबानी हमला

भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विस क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि विधायक ने भूतनाथ ब्रिज की अर्थी निकाली थी और दावा किया था कि कांग्रेस सरकार आते ही तीन महीनों के भीतर ब्रिज तैयार किया जाएगा। लेकिन सरकार को तीन साल बीत चुके हैं, ब्रिज ठीक नहीं करवा पाए हैं। इस दौरान नरोत्तम ठाकुर ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत स्वीकृत की गई सड़कों के लिए आभार जताया है। इस दौरान उनके साथ कुल्लू मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रवण कुमार, भुंतर मंडल के राजेश ठाकुर, गोविंद भारती, महिला मोर्चा की अध्यक्षा चेतना शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें