फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पर्यावरण दिवस पर संवारा गया बिजली महादेव ट्रेक

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कुल्लू द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बिजली महादेव ट्रेक पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मंदिर समिति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्काउट्स एवं गाइड्स, तथा विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ट्रेक मार्ग पर फैले कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि अधिकारियों, स्थानीय हितधारकों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें