कुल्लू घाटी में बैरागी समुदाय की होली अलग ही ढंग से मनाई जाती है। मंगलवार को भी इस समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर टोली मनाई और शहर में अलग अलग घरों में जाकर होली गायन किया और एक दूसरे के चरणों में गुलाल डालकर मुबारक बाद दी। बैरागी सुदाय की होली का भगवान रघुनाथ की होली से विशेष ताल्लुख है। उनका यह होली पर्व 40 दिनों तक चलता है जो बसंत उत्सव से शुरू होगा आज मंगलवार को संपन्न हो गया है।