नगर परिषद की नव नियुक्त अध्यक्ष आशा ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कि शहर की जनता की हर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। चाहे कचरे की समस्या हो या फिर कोई और समस्या उन्हें सभी वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह निर्दलीय रूप से पार्षद बनी थी और साथ में वार्ड नंबर आठ से शालिनी रॉय भी निर्दलीय जीतीं थी तो दोनों ने सभी पार्षदों से समर्थन मांगा था। जिसके चलते उन्होंने समर्थन देने वाले पार्षदों का भी आभार जताया। इस मौके पर उपाध्यक्ष शालिनी रॉय भारद्वाज का कहना है कि नगर परिषद में तमाम समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे और पार्षदों ने प्रलोभन को छोड़कर विकास को चुना है और नगर परिषद में मिलकर बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।