फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: एसएमसी अध्यापक बनने के लिए 41 ने करवाया दस्तावेजों का सत्यापन

शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार एलडीआर परीक्षा में सफल रहे एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जिले में शुक्रवार को टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत और कला अध्यापकों के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में एसएमसी अध्यापकों के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 27 और 28 मार्च को दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है। पहले दिन टीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत के एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच हुई। टीजीटी हिंदी के लिए 23 और टीजीटी संस्कृत पद के लिए 18 एसएमसी शिक्षक दस्तावेजों का सत्यापन करवाने पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें