कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर खेल मैदान में रविवार को अंडर-19 टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में लड़कों की देश भर के विभिन्न राज्यों की कुल 18 टीमें जबकि लड़कियों की पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया। जबकि हिमाचल और गोवा टीम के बीच मुकाबला अभी होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में सबके आकर्षक केंद्र बना हुई है। टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता का ढालपुर क्रिकेट मैदान में मंगलवार को लेकर समापन होगा।