फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आईटीआई प्रशिक्षुओं ने कुल्लू शहर में रैली निकालकर बताए नशे के दुष्प्रभाव

कुल्लू जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्त सप्ताह मनाया जा रहा है। ऐसे में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक किया। प्रशिक्षुओं ने आईटीआई परिसर से वनमंडलाधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, ढालपुर चौक, भुट्ठी चौक, रथ मैदान होते हुए आईटीआई तक रैली निकाली। उन्होंने रैली और नारों के माध्यम से लोगों खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। आईटीआई के प्रशिक्षक भीष्म सिंह ठाकुर ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत की पहचान थीम पर कुल्लू जिले में 26 जून तक नशा मुक्त सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें