पर्यटन सीजन से पहले कुल्लू जिले में पैराग्लाइडरों का निरीक्षण अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली और पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को मनाली के साथ लगते सोलंग में पैराग्लाइडरों का निरीक्षण कार्य चला। बीते शुक्रवार को 97 पैराग्लाइडरों की जांच की गई थी जबकि पांच मानकों पर खरा नहीं उतर पाए थे। शनिवार सुबह 10:00 बजे से तकनीकी कमेटी ने पैराग्लाइडर उपकरणों की जांच शुरू की। तकनीकी कमेटी में इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक सूचना अधिकारी मनाली योगराज कटोच, राफ्टिंग सेंटर पिरडी के प्रभारी गिमनर सिंह सहित लोग शामिल हैं। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि सोलंग में पैराग्लाइडरों का निरीक्षण किया जा रहा है।