फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू दशहरा में देवता और देवलुओं के 20 टेंट सहित पांच दुकानें जलकर राख, चार झुलसे

ढालपुर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में शुक्रवार रात मेला मैदान में लगी आग ने कहर बरपाया। आग से देवताओं के 12 और देवलुओं के 8 टेंटों सहित पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। आग में एक पुलिस कर्मी सहित चार लोग भी झुलसे हैं। आधी रात आग लगने के बाद यहां हड़कंप मच गया। देवलुओं ने आग की लपटों के बीच बड़ी मुश्किल से अस्थायी शिविरों में विराजमान देवरथों को बाहर निकाला। अस्थायी शिविर के बाहर लगी एक कार भी आग की चपेट में आ गई। जबकि देवताओं के ढोल, नगाड़े सहित अन्य सामान जल गया। आग की इस घटना में करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। जबकि दो करोड़ की संपत्ति आग से बचाई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलिंडर में धमाका होने के बाद एकदम से आग भड़क गई। महज 15 मिनट के अंदर ही तबाही मच गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देवताओं के पास शाम की आरती की गई। खाना खाने के बाद अस्थायी शिविरों में देवलू सोए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहीं पर सिलिंडर फटने के बाद रात करीब दो बजे अचानक आग भड़क गई। एक शिविर में आग लगते ही अन्य शिविर भी आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें