फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दारचा में फंसे सैकड़ों ट्रकों को लेह किया रवाना

अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 May 2024 11:10 AM IST

छह महीने बाद मनाली- लेह मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया है। रविवार को दारचा में पिछले कई दिनों से फंसे सैकड़ों ट्रकों सहित अन्य छोटे वाहनों को रविवार सुबह 7:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक लेह के लिए छोड़ा गया है। दारचा स्थित पुलिस चौकी के अनुसार अभी तक 370 ट्रकों के साथ करीब 420 वाहनों को लेकर लिए रवाना कर दिया है। बीआरओ द्वारा मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने के बाद जिला प्रशासन ने रविवार से मनाली-लेह को ट्रकों सहित फोर वाई फोर और चेन वाले वाहनों को अनुमति दी गई है, जबकि बारालाचा दर्रा के पास बर्फबारी होने के कारण मार्ग वनवे है। ऐसे में अभी छोटे वाहनों को अभी अनुमति नहीं दी गई है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने सभी चालकों को मनाली लेह मार्ग पर सावधानी से वाहनों को चलाने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें