आपदा के दौरान पूरी तरह तक तहस नहस हुआ राणाबाग-करशाला मार्ग पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। करीब दस माह बाद इस रूट पर बस का चलना आरंभ हो गया है। बस से टकरासी, लगौटी व फनौटी पंचायत के लोगों को सुविधा मिलेगी। लोग अभी तक पांच से छह किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर थे। सरकारी बस के करशाला पहुंचने से लोगों में खुशी का माहौल है। इसे उपरेाक्त तीन पंचायतों के करीब 20 गांवों के लोगों को उपमंडल, जिला मुख्यालय के साथ शिमला आना-जाना आसान हो गया है। स्थानीय पंचायत के प्रधान मोहन लाल ठाकुर, ग्रामीण डोला राम व राज कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर गिरे डंगों को निर्माण करने के बाद सड़क बड़े वाहनों को बहाल हो गया है।