जिला कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बर्फबारी और हालिया बारिश के बाद मौसम साफ होते ही बागवान अपने बगीचों में सक्रिय हो गए हैं। पलम की विभिन्न किस्मों और नाशपाती के पेड़ों में ऑयल स्प्रे और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव का कार्य शुरू कर दिया गया है। तापमान में सुधार और धूप निकलने से पेड़ों में कोपलें फूटनी शुरू हो गई हैं, जिसे देखते हुए बागवान रोग व कीट प्रबंधन में जुट गए हैं।