फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौसम ने बदली करवट, अटल टनल रोहतांग और धुंधी में ताजा बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा, पांगी सहित राज्य के अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। शुक्रवार सुबह अटल टनल रोहतांग और धुंधी इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इस वजह से अटल टनल की ओर साधारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल इलाके में लगभग एक इंच बर्फबारी हुई है। लिहाजा सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही जा सके। अन्य वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। लाहौल घाटी के कई इलाकों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें