फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वायुसेना के हेलीकॉप्टर से स्पीति के केलांग पहुंचाई ईवीएम

अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Jun 2024 04:18 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में 1 जून को लोकसभा व विधानसभा चुनाव के उपरांत स्पीति उप मंडल की ईवीएम मशीनों को काजा स्ट्रांग रूम से मतगणना के लिए आज वायु सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से केलांग मुख्यालय में पहुंचाया गया। राहुल कुमार ने बताया कि स्पीति उप मंडल के 29 मतदान केंद्रों की मतदान के उपरांत लाई गई मशीनों को एडीएम काजा राहुल जैन व सुरक्षा बलों की निगरानी में आज कड़ी सुरक्षा में स्ट्रिंगी हेलीपैड में उतारा गया और केलांग मुख्यालय में स्थित लोकसभा व विधानसभा के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचाया गया और उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में सहायक रिटर्निग अधिकारी जांच प्रक्रिया को अंजाम देंगे। 3 जून को मतगणना का पूर्वाभ्यास किया जाएगा और रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी की जाएगी। 4 जून को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना आरंभ की जाएगी। लोकसभा की मतगणना सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग में व विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना केंद्रीय विद्यालय केलांग में की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें