राजकीय महाविद्यालय बंजार में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। देश की नामी कंपनियों की ओर से विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। इस रोजगार मेला में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के अलावा पास आउट विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। नामी कंपनियों में रोजगार पाने में विद्यार्थी भी इच्छुक नजर आ रहे हैं। हालांकि यह आयोजन महाविद्यालय के कॅरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल व मां अंबा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिधवा के संयुक्त प्रयासों से करवाया जा रहा है।