सोमवार रात हो रही बारिश के बाद कुल्लू जिला में नदी-नाले भी उफान पर हैं। इसके साथ ही पुलगा डैम व अन्य बांधों से भी पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। वहीं शिमला के समरहिल में आर्मी कॉलोनी में गाड़ियों पर पेड़ गिर गया।