अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के पांचवें दिन शनिवार को राजसी ठाठ-बाट के साथ नरसिंह भगवान की चौथी जलेब निकली। जलेब में बाह्य सराज आनी के छह देवी-देवताओं और देवलुओं ने हिस्सा लिया। वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता खूब झूमे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा। भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब का सिलसिला राजा की चानणी के पास से शुरू हुआ। इस दौरान ढालपुर का मैदान ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। अनूठे नजारे को देखकर देश व विदेशों से आए हुए मेहमान भी रोमांचित हो गए। लोगों ने इस दिव्य नजारे को अपने कैमरों व मोबाइल में कैद किया।