फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली में सर्किट हाउस की छत पर गिरा देवदार का पेड़

मनाली के सर्किट हाउस के नए भवन पर देवदार का विशालकाय पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार देर शाम तेज हवा चलने से पेड़ सर्किट हाउस की छत पर गिरा। इससे भवन की छत को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पांच महीने पहले अंधड़ से यह पेड़ कमजोर हो गया था। इसकी जानकारी भी प्रशासन को दी गई थी। कुछ दिन पहले ही पेड़ को काटने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से संयुक्त निरीक्षण भी किया गया था। लेकिन लंबी प्रक्रिया के कारण पेड़ को काटा नहीं गया। अब पेड़ टूटकर छत पर गिर गया। एसडीओ लोक निर्माण विभाग आकाश सूद ने बताया कि इस घटना मे लगभग तीन लाख के नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें