जिला मुख्यालय कुल्लू लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में 6 मार्च को सोमनाथ के मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। आर्ट ऑफ़ लिविंग पदाधिकारियों ने बताया कि इसके लिए यहां एक धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी आर्ट ऑफ़ लिविंग से जुड़े अंशुल पाराशर, शिक्षक बलदेव ने मीडिया को देते हुए बताया कि ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग कि देशभर में परिक्रमा चल रही है। इस दौरान आम लोगों के दर्शन के लिए आयोजन किया जा रहे हैं इसी कड़ी में कुल्लू में भी एक धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आम जनता से अपील की है कि वह इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।