हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मनाली और लाहौल दौरे पर पहुंचे हुए हैं। मनाली में रात्रि ठहराव के बाद शुक्रवार को वह लाहौल के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चली हैं। उनकी जनता से अपील है कि वे अधिक से अधिक मतदान करें और पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दें। मनाली में कुल्लू प्रशासन और अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल में लाहौल प्रशासन ने उनका स्थानीय परंपरा के अनुसार स्वागत किया। सूत्र बताते है कि वह रविवार तक केलांग में रुकेंगे।