फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: जगतसुख में अवैध पार्किंग पर कटे चालान, मनाली पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को जगतसुख में सड़क के दोनों ओर अनधिकृत रूप से खड़े 36 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए। इस कार्रवाई से वाहन चालको और मालिकों में ह्ड़कंप मच गया। गौरतलब है कि कुल्लू-मनाली के बाएं तट पर लोग सड़क किनारे अपने वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर के निकल जाते हैं। जिससे पर्यटन सीज़न के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कई घंटे वाहन जाम में फंस रहे है। मनाली पुलिस बार-बार लोगों को सूचित करती रहती है कि लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़ा न करें, क्योंकि इससे आवागमन बाधित होता है। ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है। स्थानीय निवासियों द्वारा भी इस संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें की थी। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लगभग 36 वाहनो के चालान किए हैं। कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं। शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। भविष्य में भी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें