फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपर विवाद: मनाली में 1 फरवरी से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी टैक्सी सेवाएं

पर्यटन नगरी में बोलेरो कैंपर को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने पर गहराया विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने इस मामले को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 1 फरवरी से मनाली में टैक्सी ऑपरेटरों की सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी। शनिवार को यूनियन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि मनाली केंप्रयत्न स्थलों में पर्यटकों को बोलेरो कैम्पर में भी घुमाया जा रहा है। हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने जब इसका विरोध किया तो टैक्सी मैक्सी यूनियन के बैनर तले कैंपर संचालक विधायक से मिले। शनिवार को इसको लेकर यूनियन की बैठक मनाली में हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए। यूनियन के प्रधान राजकमल राजा और महासचिव अमित चंकी ने बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि बैठक में इसका कड़ा विरोध जताया गया। न्यायालय ने भी साफ किया है कि कैंपर गुड्स कैरियर वाहन है। इसे टैक्सी के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। साथ ही परिवहन विभाग ने भी यह पुष्टि की है कि कैंपर में सवारियां नहीं उठाई जा सकतीं। राजा ने कहा कि कैंपर चलने से मनाली के टैक्सी ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है। इस पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। इसके विरोध स्वरूप यूनियन ने रविवार से अपनी सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है। समस्या नहीं सुलझी तो यूनियन और सख्त कदम उठाने के लिए भी विवश हो जाएगी। रविवार को यूनियन के लोग विधायक भुवनेश्वर गौड़ से भी इस सिलसिले में मुलाकात करेंगे। उन्होंने सभी ऑपरेटरों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में विधायक से मिलने के लिए कटराईं पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें