आयुष उपमंडल कटराईं की ग्राम पंचायत सरसेई में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचने के लिए आयुष मेले का आयोजन हुआ। आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 154 मरीजों का उपचार किया और उन्हें रोग मुक्त रहने के लिए आयुष पद्धतियों से भी अवगत करवाया। इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरण के साथ उनके रक्तचाप और मधुमेह जांच मौके पर की गई। साथ ही औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।