प्रस्तावित बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सोमवार को बारिश के बीच कुल्लू जिला मुख्यालय में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों ने बिजली महादेव रोपवे का विरोध करते हुए एक स्वर में कहा कि रोपवे को किसी भी कीमत में लगने नहीं दिया जाएगा। इससे पहले बारिश के बीच रामशिला से लेकर ढालपुर तक तीन किलोमीटर तक रैली निकाली गई। बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष सर चंद ठाकुर ने कहा कि रोपवे को नहीं लगने दिया जाएगा।