चार दिन के बाद पर्यटन नगरी मनाली वामतट मार्ग के माध्यम से शेष क्षेत्र से जुड़ गई है। अलेउ में हुए भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। हालांकि, वाहन चलाते हुए यहां पर सावधानी बरतने की अति आवश्यकता है। पानी का रिसाब लगातार होने से इस स्थान पर सड़क कच्ची है। वामतट मार्ग बहाल होने से जरूरी वस्तुएं मनाली पहुंच सकेंगी। वहीं मनाली में फंसा सेब बही एक दो दिन बाद निकलना शुरू हो सकेगा। इस मार्ग के खुलने से लोग वामतट से अरछंडी से रायसन पुल होते हुए नेशनल हाईवे पहुंचेंगे। जहां से सीधा कुल्लू तक पहुंचा जा सकेगा। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि यातायात बहाल करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। फिलहाल अलेउ में खुदाई कर अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों कि आवाजाही शुरू हुई है।