जिला कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मटर का तुड़ान आरंभ हो गया है। मंगलवार को सब्जी मंडी भुंतर सहित अन्य मंडियों में मटर की बड़ी खेप पहुंची। मटर के दाम इस बार किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। इससे कुल्लू जिला के किसानों को फायदा मिल रहा है। पंजाब सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में मटर लगभग समाप्त हो गया है। ऐसे में कुल्लू के हरे मटर की व्यापारियों में खूब मांग है। पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।