जिला मुख्यालय कुल्लू में अंडर-19 छात्रा वर्ग की माइनर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तरीय माइनर गेम्स में पांच शिक्षा खंडों की 400 खिलाड़ी ढालपुर मैदान में दमखम दिखाएंगी। इसकी मेजबानी का जिम्मा शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू को सौंपा गया है। वहीं, मंगलवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने माइनर गेम्स का विधिवत उद्घाटन किया। छात्रा खिलाड़ियों ने छात्र विद्यालय कुल्लू के परिसर में भव्य मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी और मुख्यातिथि को सलामी दी। माइनर गेम्स 10 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसमें खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाॅल के अलावा शतरंज के मुकाबलों में हुनर दिखाएंगी। हालांकि बारिश के कारण माइनर गेम्स के मुकाबले समय पर आरंभ नहीं हो पाएं।