विंटर कार्निवल 2025 में होने वाली महानाटी की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को मनाली के मालरोड पर महानाटी की रिहर्सल की गई। लेफ्ट बैंक के 90 से अधिक महिला मंडलों से जुड़ी लगभग 270 महिलाओं ने महानाटी की रिहर्सल में भाग लिया। 17 जनवरी को राईट बैंक के महिला मंडलों की महिलाओं की रिहर्सल की जाएगी। पूरा मालरोड पारम्परिक वाद्य यंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। गौरतलब है कि हर साल दो से छह जनवरी स्तरीय विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाता था। इस साल पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की मांग पर कार्निवल की तिथि में बदलाव किया गया है। इस साल कार्निवल 20 से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। बुधवार को लेफ्ट बैंक की 90 महिला मंडलों की महिलाओं ने महानाटी की रिहर्सल की। कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को महानाटी का आयोजन होगा। रिहर्सल में सभी महिला मंडल से तीन-तीन महिआएं आमंत्रित की गई थी। रिहर्सल में सभी महिलाएं रंग बिरंगे पट्टू और धाठू में नजर आई। महानाटी में एक महिला मंडल से दस से 12 महिलाएं भाग लेंगी। इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि कार्निवल में सांस्कृतिक झांकियां, विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। 21 और 23 जनवरी को मालरोड पर महानाटी होगी। रिहर्सल के दौरान पर्यटकों ने नाटी सेल्फियां भी लीं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस दृश्य को लाइव किया