भाजपा में शामिल कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा का गुरुवार को जोरावर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। साथ में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे। इस दौरान कांगड़ा और चंबा के भाजपा विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। हालांकि, मौजूदा सांसद किशन कपूर अनुपस्थित रहे।