फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नूरपुर के सिद्धपुरघाड़ में हुई धर्म रक्षा अर्पण निधि की पहली बैठक

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को धर्म रक्षा अर्पण निधि की अपनी पहली बैठक को लेकर जिला नूरपुर के सिद्धपुरघाड़ पहुंचे। यहां विश्व हिंदू के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम समाज सेविका मालविका पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। जबकि परमजीत मनकोटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान अपने संबोधन में विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने हिंदू धर्म में घटती जनसंख्या पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए हुए कहा कि अन्य धर्मों में संतानोत्पत्ति पर कोई आपत्ति नहीं है तो फिर हिंदू धर्म में दो बच्चों का मापदंड किसलिए। उन्होंने हिंदू समाज से तीन बच्चे पैदा करने का आह्वान किया ताकि हिंदू धर्म में भविष्य में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का दृढ़ता से मुकाबला किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब समाज में हमारे दो के चक्कर में हिंदू ही अल्पसंख्यक हो जाएगा तब हिंदुत्व के प्रखर विरोधी विभिन्न धर्मों के लोग बहुसंख्यक होने के नाते हिंदू को दबाने का प्रयास करेंगे जिससे भविष्य हिंदुत्व के लिए गंभीर चुनौतियां पेश आ सकती हैं। उन्होंने लव जिहाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के सभी मुद्दों से निपटने के लिए मजबूती से विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर जिला महामंत्री ममता शर्मा, प्रांत मातृ सह शक्ति संयोजिका रीता पठानिया, जिला अध्यक्ष अभिनय सोढ़ी, प्रांत प्रचार प्रमुख राजीव वशिष्ठ, जिला सह मंत्री उमेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष हर्दित सिंह, जिला सह संयोजिका बबीता गुप्ता सहित अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें