फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगडा: वासा गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ

कांगड़ा जिले की छतर पंचायत के अंतर्गत वासा गांव के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्री शिवमहापुराण कथा के उपलक्ष्य पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में कथा आयोजक समिति के सदस्यों सहित गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया। सुहागिनों और कन्याओं ने विधि-विधान के साथ सिर पर कलश धारण कर मुख्य मार्गों से होते हुए जयघोषों और भजनों के बीच यात्रा को सफल और भव्य रूप दिया। यात्रा के कथा स्थल पहुंचने पर कलश स्थापना की गई। कथा के प्रथम दिवस पर कथावाचक जया कुमारी ने शिव महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव पुराण कथा मोक्ष दायिनी है जो इसका श्रवण करता है, उसके ज्ञात और अज्ञात सभी पापों का नाश हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें