रैहन में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावना अमृत संघ वृंदावन संस्थापक प्रभुपाद के विदेशी और स्थानीय भक्तों ने हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे से क्षेत्र को प्रभु श्री कृष्ण के रंग में रंग दिया। दल में यूक्रेन से जय गोपाल दास, अमेरिका से जय बिहारी दास, यूक्रेन रूस से देव दामोदर दास कृष्ण भक्त शामिल रहे। उन्होंने वृंदावन में इस्कान से अपना रिश्ता जोड़कर खुद्द को भगवान श्री कृष्ण में समर्पित कर दिया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर बासा छत्तर में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। सभी विदेशी कृष्ण भक्त इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वृंदावन से आए अतुल कृष्णा दास ने बताया कि दो दिसंबर को फतेहपुर, पांच को राजा का तालाब, छह को भरमाड़ और ज्वाली में शोभायात्रा निकाली जाएगी। नौ दिवसीय राम कथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगी। प्रतिदिन लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।।