फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गारन स्कूल में हुई नूरपुर अंचल की खेलकूद प्रतियोगिता, 400 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 02:24 PM IST

उत्तर हिमाचल संभाग के नूरपुर अंचल की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा नेता पंकज हैप्पी ने किया। समापन समारोह में परवीन भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में करीब 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। इस दौरान कबड्डी, कुश्ती, लॉन्ग जंप, हाई जंप और दौड़ में बच्चों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। इस मौके पर योग की विभिन्न विधाएं भी करवाई गईं। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में नूरपुर की टीम विजेता रही। वहीं लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में संच नूरपुर की टीम ने संच मकडोली को हराकर विजेता के रूप में अपनी धाक जमाई। कुश्ती स्पर्धा में 45 किलोग्राम भार में सक्षम ने प्रथम स्थान व आर्यन ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि 48 किलोग्राम भार में परमजीत ने प्रथम और साहिल ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं 51 किलोग्राम भार में आयुष ने प्रथम व हैप्पी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 55 किलोभार स्पर्धा में अनुराग ने प्रथम और नैतिक ने दूसरे स्थान रहा। 100 मीटर दौड़ में लड़कों में राजकुमार और लड़कियों में महक ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि 200 मीटर में दौड़ में लड़कों में वरूण और लड़कियों में भूमिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में लड़कों में अर्पित व लड़कियों में मानसी ने पहला स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में लड़कों में अनिकेत प्रथम व तुषार द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों में हरप्रीत विजेता बनी। हाई जंप में आर्यन ने पहला व अश्मित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में युविका ने विजय पताका फहराई। इस दौरान योग के लिए 2 आचार्य का चयन हुआ। जबकि 34 खिलाड़ी संभाग स्तर खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस मौके पर मनीष धीमान, हरीश धीमान, विजय शर्मा, पदम देव, मंगत राम, रमन राणा, ममता शर्मा, मनोज कुमार, रोहित, विजय, रजनी सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें