कृष्णा युवा क्लब वरोह राजा का तालाब ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार शाम छ: बजे भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित विभिन्न झांकियों से प्रभु भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा क्लब के कलाकारों ने कंस की कारागार में कैद वासुदेव–देवकी, वासुदेव द्वारा बाल कृष्ण को उठाए हुए, गोपियों के बीच में कृष्ण, कालिया मर्दन, ब्रह्मा को विशाल कमल फूल पर बिठाए हुए, भगवान विष्णु–लक्ष्मी कई मनमोहक झांकियों से कृष्ण प्रेमी भक्तों को भक्ति के रंग में डूबो दिया। इस दौरान लंबी ट्रैक्टर यात्रा में महिलाओं ने भगवान कृष्ण के भजनों से भक्तों को झूमा दिया।