फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: राजा का तालाब की ऐतिहासिक धरोहर दो हेक्टेयर क्षेत्र में फैले तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य युद्धस्तर पर शुरू

राजा का तालाब की ऐतिहासिक धरोहर दो हेक्टेयर क्षेत्र में फैले तालाब की जीर्णोद्धार का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है। लगभग दस दिन से चले जीर्णोद्धार के कार्य में जेसीबी के माध्यम से रोजाना तालाब के भीतर से बारह सौ से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली मलबे की निकाली जा रही हैं। मंगलवार को एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती जीर्णोद्धार के कार्य की जांच के लिए कार्यस्थल पर पहुंचे। इस दौरान कार्य की प्रगति पर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की।और कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजा का तालाब सुरजीत सिंह, नेरना पंचायत प्रधान सुशील कुमार, व्यापार मंडल प्रधान बलजीत बड़ोतरा, उपप्रधान विपन वर्मा, कैशियर अबू मनकोटिया, रवि शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। ज्ञात रहे कि लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद गावड़ा के टिप्स पर चल रहे जीर्णोद्धार के कार्य में प्रथम चरण में तालाब में साम्राज्य स्थापित कर चुकी जलकुंभी बूटी और एलिगेटर बीड्स को जेसीबी के माध्यम से गाद सहित निकालकर मध्य भाग में पंद्रह फीट से अधिक गहराई देकर इसे सुंदर झील का आकार देने की प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है।घरों से आता सीवरेज का पानी पहली पंक्ति में नाली के माध्यम से बाहर निकालने, दूसरे चरण में चारों ओर लगाई जाने वाली प्रोटेशन बाल जिसका लगभग तीस फीसदी कार्य शेष है। उसको अमलीजामा पहनाया जाएगा।तदोपरांत घरों से आता सीवरेज का पानी को तालाब में आने से रोकने की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में तालाब को सुंदर आकार देकर झील के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। स्थानीय लोगों से जब तालाब के जीर्णोद्धार के चल रहे कार्य पर बात की गई। तो उन्होंने कार्य को लेकर संतुष्टि व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें