फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: पालमपुर नगर निगम को मिला नया नेतृत्व, राधा सूद बनीं महापौर और नीलम मलिक उप महापौर

नगर निगम पालमपुर को नया महापौर और उप महापौर मिल गया है। कांग्रेस समर्थित पार्षद राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर चुना गया। दोनों के नाम नगर निगम कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में सर्वसम्मति से तय किए गए। इससे पहले सोमवार सुबह विधायक आशीष बुटेल के आवास पर कांग्रेस पार्षदों की बैठक हुई थी, लेकिन उस दौरान किसी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम कार्यालय में दोबारा हुई बैठक में करीब 25 मिनट के भीतर महापौर और उप महापौर के नामों पर सहमति बन गई। नगर निगम पालमपुर में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने नगर निगम के शीर्ष दोनों पदों पर अपने समर्थित उम्मीदवारों को निर्वाचित कराया। नए नेतृत्व के सामने अब शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें