फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: अक्षय तृतीया पर ज्वालामुखी में परशुराम जयंती की धूम, 51 सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न

सनातन परंपराओं के महासंगम अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज ज्वालामुखी में ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। यह पुण्यतिथि ब्राह्मण समाज व सनातन धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखती है। इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का प्राकट्य हुआ था। आज अक्षय तृतीया को ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ब्राह्मण सभा ज्वालामुखी ने इस अवसर पर गणेश मंदिर वार्ड नंबर 5 में सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार का भव्य आयोजन किया, जिसमें 51 बच्चों ने वैदिक परंपरा के अनुसार जनेऊ धारण कर ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश किया। वेदपाठ, मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ यह संस्कार पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। संस्कार के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्राह्मण सभा के प्रधान डिंपल शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया होने के कारण इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। यह दिन धर्म, दान और संस्कारों का प्रतीक है। प्रधान डिंपल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम, ऋषि जमदग्नि के पुत्र और भगवान शिव से परशु प्राप्त करने के कारण "परशुराम" कहलाए। वे अजर-अमर हैं और सनातन धर्म के आदि योद्धा माने जाते हैं। उन्होंने बताया की अगले बर्ष और भी भव्य तरिके से परशुराम जयंती मनाई जाएगी और लगभग 101 बच्चो को सामूहिक यज्ञपीवीत जनेऊ डाले जायेंगे और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर सभा सदस्य मानव शर्मा, विशाल दत्त, हिमांशु गर्ग, अश्वनी कुमार दत्त, गौरव शर्मा, संदीप शर्मा, संजीव झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संपूर्ण श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें