फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: भेड़ू महादेव पंचायत समिति में तीसरी बार भाजपा का कब्जा सपना शर्मा गग्गू अध्यक्ष और महेंद्र सिंह राणा उपाध्यक्ष निर्वाचित

धीरा (कांगड़ा)। विकास खंड भेड़ू महादेव की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बुधवार को सुलह भाजपा लगातार तीसरी बार भगवा फहराने में कामयाब हो गई है। विधायक विपिन सिंह परमार का दबदबा एक बार फिर कामयाब हुआ है। बुधवार को संपन्न चुनावी प्रक्रिया में भाजपा समर्थित 18 पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से सपना शर्मा गग्गू को अध्यक्ष और महेंद्र सिंह राणा को उपाध्यक्ष चुना है। पालमपुर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और एसडीएम धीरा का प्रभार संभाल रहे रमेश कुमार की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनावी प्रक्रिया में 20 पंचायत समिति सदस्यों में से 18 ने ही भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होते ही विकास खंड कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में जश्न मनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें