फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: महिला बिल के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर, राजा का तालाब में कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रदर्शन

संगठनात्मक जिला नूरपुर भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली में इंदौरा की पूर्व विधायिका रीता धीमान, जिला महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमजीत मनकोटिया, शोभा डड़वाल, सुरिंदर कौर सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस मौके पर भाजपा जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी रैली में भाग लेकर प्रदर्शन को समर्थन दिया। रैली को संबोधित करते हुए रीता धीमान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि खुद को महिलाओं की हितैषी बताने वाली कांग्रेस सरकार का असली चेहरा अब सामने आ गया है। महिला बिल का विरोध कर कांग्रेस ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को इस कदम के लिए कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति संवर्धन अधिनियम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का था। निर्णय लेने के लिए टेबल पर बिठाने का था। परन्तु विपक्ष बिल को लेकर पीछे हट गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष वर्षों से महिलाओं के हक की बड़ी बड़ी बातें करता है। परन्तु जब परिवर्तन की बात आती है तो पीछे हट जाता है। कांग्रेस ने कुछ समय पहले नारा दिया था। बेटी थी, बेटी हूं, लड़ सकती हूं। परन्तु जैसे ही महिला आरक्षण बिल आया।विपक्ष पीछे हट गया।उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को मंच पर तो देख सकता है। परन्तु सत्ता में नहीं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं का अधिकार है।ओर महिलाएं अपने हक को लेकर रहेंगी। वहीं जिला अध्यक्ष राजेश काका, जिला महामंत्री कुलदीप डोगरा, जिला मोर्चा अध्यक्ष सभ्य लोहटिया, वीरेंद्र सिंह पठानिया की भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें