फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम में परिवारवाद पर भाजपा का तीखा हमला

विधानसभा जवाली के अंतर्गत मंगलवार को भरमाड़ में भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने विशेष रूप से भाग लिया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाली भाजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने की। इस अवसर पर नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। पवन काजल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान पवन काजल और संजय गुलेरिया ने प्रदेश की सुख्खू सरकार पर परिवारवाद और पक्षपात को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकारी नियुक्तियों में अपने लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में ओबीसी वित्त निगम में हुई नियुक्ति परिवारवाद का स्पष्ट उदाहरण है, जहां योग्य ओबीसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अपने ही परिवार के सदस्य को पद सौंपा गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब इन नीतियों से जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें