फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उपतहसील राजा का तालाब में निकाली विशाल शोभा यात्रा

गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर सोमवार को गुरु रविदास सभा नेरना द्वारा उपतहसील राजा का तालाब में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन करते हुए क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। सोमवार दोपहर बाद मंदिर के मुख्य पुजारी जरम सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य मंदिर में गुरु रविदास महाराज की पूजा अर्चना की। इस बीच दोपहर बाद 1 बजे मुख्य मंदिर नेरना से विशाल रथ पर संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र को फूल मालाओं से सजाकर जाझवां, गारन, राजा का तालाब से कुठण्डल गुरुद्वारा तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठण्डल के सेवादार संत बाबा लवप्रीत सिंह ने अपने प्रवचन से साध संगत को निहाल करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी पर जब जब महापुरुष जन्म लेते हैं। तब तब हर तरफ ज्ञान की गंगा से आमजन का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ज्ञान की पराकाष्ठा की धुरी रहे हैं। उन्होंने समाज में फैली छुआछूत की बीमारी को उन्होंने अपने ज्ञान से दूर किया। जबकि दीन दुखियों को प्रभु शरण ग्रहण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने दुनिया को सच के मार्ग चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं समाज को हर पल उस परम परमेश्वर की महिमा का गुणगान करते हुए दीन दु:खियों की सेवा करने की राह दिखाई। इस अवसर पर उपप्रधान मास्टर ज्ञान चन्द, अमर सिंह, चरण दास, बिहारी लाल, राकेश कुमार, चरण सिंह, राकेश कुमार, हरबंस लाल, जोगिंद्र सिंह, करतार सिंह, कुलदीप कुमार, साधू राम, देस राज, प्रेम सिंह, जगदीश जग्गू, सुरेश कुमार, गोरखी राम, जीत सिंह, देव राज, पृथी सिंह, विधि सिंह, नरेश कुमार, तुलसी दास, राजकुमार, चंद लाल, लता देवी, संध्या देवी, आशा कुमारी, उर्मिला देवी, माया देवी, ललिता देवी, संतोष कुमारी, सुशीला देवी, बीना देवी, शीला देवी, नीलम कुमारी सहित अन्य गुरु प्रेमी भक्त शामिल रहे।मंदिर के मुख्य पुजारी जरम सिंह ने बताया 1 फरवरी मंदिर में सुबह दस बजे झंडा रस्म, सत्संग व लंगर का भी आयोजन किया जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें