फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जोरावर स्टेडियम धर्मशाला पहुंचने पर जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश

Krishan Singh Updated Sat, 03 Feb 2024 02:49 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज धर्मशाला में लोकसभा चुनाव से पहले कांगड़ा की सियासी नब्ज टटोलने पहुंचे हैं। नड्डा का जोरावर स्टेडियम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। खराब मौसम के बीच नड्डा का फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ। अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, सुरेश कश्यप, बिक्रम ठाकुर, विपिन परमार, कृष्ण कपूर, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन उपस्थित रहे। नड्डा के अभिनंदन समारोह की रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। खराब मौसम के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। इस इाारा  जय श्री राम के जयघोषों से जोरावर स्टेडियम गूंज उठा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मंच संभाला और नारों से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। त्रिलोक कपूर ने समारोह स्थल से ही देवता इंद्रुनाग के दर अर्जी लगाई और बारिश नहीं होने की कामना की। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें