फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्वालामुखी शक्तिपीठ में चौथे नवरात्र पर हुई माता कूष्मांडा की पूजा

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को माता कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। हालांकि, हाल ही की आपदा और लगातार हो रही भारी बरसात का असर इस बार साफ दिखाई दे रहा है। सामान्य दिनों में जहां नवरात्र में हजारों की भीड़ उमड़ती है, वहीं इस बार अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भरने पहुंचे। पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि चौथे नवरात्र पर माता कूष्मांडा की पूजा की गई। उन्होंने कहा कि इस बार बरसात से हुए नुकसान के चलते लोग यात्रा करने से हिचकिचा रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की पूरी संभावना है। मंदिर के कपाट सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं और प्रतिदिन विशेष पूजन-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम बेहद सराहनीय हैं। मेडिकल कैंप की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई । सुरक्षा, साफ-सफाई, लंगर और श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां ज्वाला के दरबार में आकर अपार शांति और सुख की अनुभूति हो रही है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि नवरात्रों के शेष दिनों में श्रद्धालुओं की आमद में इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें