फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गगल एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, खाली करवाया

Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 01:54 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 9:00 बजे लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन पूरा एयरपोर्ट खाली कराया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 एयरपोर्ट के वॉशरूम में एक नीले रंग का लावारिस बैग पाया गया। इसके बाद एहतियात पूरे एयरपोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया और कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मामले की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए परिसर को खाली करवाया और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए। मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड टीम ने सावधानी बरतते हुए बैग को सीधे हाथ से उठाने के बजाय रस्सी की मदद से वॉशरूम से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर रखकर उसकी गहन जांच की। इस दौरान दिल्ली से आने वाली अगली फ्लाइट, जो सुबह करीब 9:00 बजे पहुंचने वाली थी, को एहतियातन दिल्ली में ही रोक दिया गया। एयरपोर्ट के अंदर मौजूद सभी यात्रियों और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। जांच में पता चला कि बैग धर्मशाला के एक यात्री का था, जो गलती से वॉशरूम में छूट गया था। बैग में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। इस दौरान करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। बैग सुरक्षित पाए जाने के बाद ही उड़ान सेवाएं बहाल की गईं और दिल्ली से फ्लाइट को कांगड़ा के लिए रवाना किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें