जय शनि देव युवा क्लब राजा का तालाब के सौजन्य से करवाए जा रहे पांचवें विशाल दुर्गा जागरण को लेकर मंगलवार शाम 5:00 बजे मां भगवती के चित्र को विशाल रथ पर विराजमान करके महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन करते हुए बैंडबाजों के साथ नाचते हुए बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। युवाओं ने बताया कि मंगलवार रात को ही हिमाचल के प्रसिद्ध गायक इशांत भारद्वाज अपनी मधुर भेंटों से मां का गुणगान करेंगे। वहीं पंजाब के नन्हें बाल कलाकार मयंक एवं अक्षी भी जागरण में अपनी उपस्थिति