फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संक्रांति पर्व और ज्येष्ठ शनिवार पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी में उमड़े श्रद्धालु

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में संक्रांति पर्व और ज्येष्ठ शनिवार के अवसर पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह तड़के ही मंदिर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। माता के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्वालामुखी पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई। मंदिर में भक्त माता ज्वाला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। चैत्र मास की शुरुआत के साथ ही ज्वालामुखी की प्राकृतिक सुंदरता भी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। चारों ओर फैली हरियाली और सुहावना मौसम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस और स्वयंसेवकों की टीम मंदिर परिसर और आसपास व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही। मंदिर के पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि सक्रांति पर्व और ज्येष्ठ शनिवार के कारण आज मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। दूर-दराज से आए श्रद्धालु माता ज्वाला के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्र व हिंदू नव वर्ष भी आरंभ होने जा रहे हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें