फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरी काॅलेज में एनसीसी दिवस व वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन

वजीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी की एनसीसी इकाई की ओर से शनिवार को एनसीसी दिवस एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कमाक्षी लुंबा, संकाय सदस्यों व डॉ. शशि कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद कैडेट्स ने अनुशासन और समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए एनसीसी परेड प्रस्तुत की। परेड के बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम, एनसीसी गीत तथा राष्ट्रीय गान सामूहिक रूप से गाया गया। इस अवसर पर चयनित कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता, वंदे मातरम का ऐतिहासिक महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका जैसे विषयों पर प्रभावी व प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस थाना रैहन के प्रभारी करतार सिंह ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में अनुशासन, सेवा और देशभक्ति के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अन्य पूर्व कैडेट्स एवं ओएसए सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें